Thursday 12 December 2019

घर

हमारा घर हमारे बच्चों की पहली पाठशाला है। हमें अपने घर का वातावरण इतना सुव्यवस्थित और प्यार भरा रखना चाहिए कि उसका प्रकाश हमारे बच्चों की भाषा और व्यवहार से प्रकट हो। 
 ।।श्री परमात्मने नमः।।

Wednesday 11 December 2019

नज़रें

इतनी जल्‍दी दुनियाँ की कोई चीज़ नहीं बदलती जितनी जल्‍दी इंसान की नीयत और नजरें बदल जाती हैं।
 ।।श्री परमात्मने नमः।।

सुख

सत्य वह दौलत है जिसे पहले खर्च करो तो ज़िन्दगी भर आनन्द मिलता है। झूठ वह कर्ज है जिससे क्षणिक सुख तो मिलता है परन्तु जीवन भर उसका मूल्य चुकाना पड़ता है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

Monday 9 December 2019

लक्ष्य

अगर हमारा लक्ष्य बड़ा हो और उसपर हँसनेवाला कोई न हो तो समझ लीजिए कि अभी हमारा लक्ष्य बहुत छोटा है।
।।श्री परमात्मने नमः।।

समय और शब्द

समय और शब्द  दोनों का उपयोग लापरवाही से न  करें क्योंकि ये दोनों न तो दुबारा आते हैं और न मौक़ा ही देते हैं।
 ।।श्री परमात्मने नमः।।

Saturday 7 December 2019

वास्तविक धन

मनुष्य की वास्तविक पूंजी धन नहीं बल्कि उसके विचार हैं क्योंकि धन तो खरीदारी में दूसरों के पास चला जाता है पर विचार अपने पास ही रहते हैं। 
।।श्री परमात्मने नमः।।

Friday 6 December 2019

मन

मंदिर तक पहुँचना तन का विषय है और भगवान तक पहुँचना मन का विषय है। जहाँ मन की निर्मलता है, मन की सरलता है और मन की निष्कपटता है वहाँ भगवान का वास अवश्यमेव है।
।।श्री परमात्मने नमः।।